ई विकास प्रणाली (ई टोकन एवं उर्वरक वितरण )
सभी कृषकों को सूचित किया जाता है कि ई-विकास पोर्टल पर खरीफ फसल वर्ष 2026-27 हेतु उर्वरक टोकन बुकिंग की सुविधा प्रारम्भ कर दी गई है। जिन कृषकों को खरीफ 2026-27 फसल के लिए उर्वरक की आवश्यकता है, वे ई-विकास पोर्टल के माध्यम से उर्वरक टोकन बुक कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण निर्देश:
- सभी कृषकों का एग्री स्टैक पोर्टल के माध्यम से फार्मर आई.डी. बनवाने का अनुरोध हैं।
- सिकमी (ठेकेदार/बटाईदार) किसान जो भूमि-स्वामी नहीं हैं वे अपने भूमि-स्वामी की अनुमति से एग्री स्टैक पोर्टल के माध्यम से अधिकृत प्रतिनिधि किसान बनकर ई-विकास प्रणाली के माध्यम से उर्वरक बुक करा सकते हैं।
- वन पट्टाधारी किसानों के लिए ई-विकास पोर्टल पर अनुविभागीय अधिकारी के सत्यापन उपरांत ई-विकास पोर्टल से उर्वरक प्राप्त कर सकते हैं।
- मृत किसान तथा शरीरिक रूप से अक्षम एवं वृद्ध किसानों हेतु उर्वरक व्यवस्था:- ई-विकास (वितरण एंव कृषि उर्वरक आपूर्ति समाधान) प्रणाली में मृत किसानों जिनकी भूमि का नामांतरण लांबित है एवं शारीरिक रूप से अक्षम एवं वृद्ध किसानों के लिए उर्वरक प्राप्त करने के संबंध में पोर्टल पर सुविधा विकसित की गई है।
- संयुक्त खाता धारक कृषकों हेतु उर्वरक प्राप्त की प्रक्रियाः संयुक्त खाताधारी कृषकों जिनमें से एक या अधिक सदस्य किसी अन्य शहर में अथवा देश से बाहर रहते हैं, जिसके कारण उनका आधार सत्यापन ओटीपी प्राप्त करना संभव नही हो पाता है, ऐसे किसानों अथवा संयुक्त खाता धारकों में से एक किसान को नामांकित करने के लिए ई-विकास पोर्टल में सुविधा विकसित की गई है।
- ई टोकन बुकिंग हेतु लिंक: https://evikas.mpkrishi.mp.gov.in/